श्री राधाकृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 27 दिसंबर को


माता उमारानी कांसल गौसेवा सदन पिंजौर द्वारा श्री राधाकृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 27 दिसंबर रविवार को सुबह नौ बजे से किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और माता उमारानी कांसल गौसेवा सदन के चेयरमैन रवि प्रकाश कांसल ने दी।

उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपूर्णानंद ब्रम्हचारी के सान्निध्य में होगा। आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि होंगे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक प्रेमजी गोयल। इसके साथ ही, कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पिंजौर में आयोजित किया जायेगा ।

कार्यक्रम में भाजपा के सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश संजय टंडन भी अति-विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, गौसेवा आयोग हरियाणा के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर चंडीगढ़ व्यापार संघ के महासचिव सुनील कांसल, अजय कांसल और संदीप कांसल मौजूद रहेंगे। 

सुनील कांसल ने बताया कि मंदिर का भव्य निर्माण करवाया गया है और उसके साथ ही माता उमारानी कांसल गौसेवा सदन पिंजौर द्वारा लगातार लंगर चलाया जाता है। साथ ही माता उमारानी कांसल गौसेवा सदन पिंजौर को चंडीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान सेवा करने के लिए सम्मानित किया जा चुका है। सभी सदस्यों का उद्देश्य समाज की सेवा करना है।

 

Comments