गेल ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

 


नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण #नारी_शक्ति से प्रेरित होकर संगठन की महिला कर्मचारियों को सम्मान देते हुए गेल (इंडिया) लिमिटेड ने दिल्ली स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया।

दुनिया भर की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो हमारी मां, बहन, पत्नी या बेटी के रूप में हमारे जीवन में अभिन्न भूमिका निभाती हैं। जो अपने सभी कामों के बदले कुछ भी उम्मीद नहीं रखतीं, और जिनसे प्यार करती हैं, उन्हें अपना सब कुछ अर्पित कर देती हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस उन्हें कुछ देने का अवसर है।

इस मौके पर गेल ने हैशटैग #EveryDayHerDay के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो का लॉन्च भी किया, जिसके माध्यम से हमारे रोज़मर्रा के जीवन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया है। गेल के सभी कार्यालयों की महिलाओं ने इस वीडियो में हिस्सा लिया और अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं और अपने योगदान को दर्शाया। सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों से आग्रह किया गया कि अपने जीवन की खास महिला को टैग कर उनके लिए अपना संदेश दें।

गेल के कर्मचारियों को छह विभिन्न गिफ्ट कैटेगरीज़पैशनेट’, ‘टीम प्लेयर’, ‘रिस्क टेकर’, ‘एम्पेथेटिक’, ‘इंटेलेक्चुअलऔरमल्टीटास्करमें से एक को चुनना था। वे भारत के तटीय गांवों की मछुआरन महिलाओं द्वारा बनाई गई गुड़िया के रूप में अपना उपहार चुन सकते थे और अपनी महिला सहकर्मी, परिवार की सदस्य या दोस्त को उनके कौशल, प्रयासों और विशेषज्ञताओं के लिए इस विशेष कैटेगरी के साथ सम्मान का संदेश भेज सकते थे।

कार्यक्रम के दौरान गेल के कर्मचारियों ने अपने सहकर्मियों कोडॉलबैज भी उपहार स्वरूप भेंट किए। अपने कर्मचारियों को सर्वश्रेष्ट संसाधनो के साथ लाभान्वित करना और अपने विविध कार्यबल में भरोसा रखना गेल का मुख्य उद्देश्य है।

 

Comments