कीर्ति नगर दिल्ली में सिविल डिफेंस के कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया



नई दिल्ली, कीर्ति नगर जवाहर कैम्प बस्ती विकास केंद्र में सिविल डिफेंस के कारोना योद्धाओं को नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज़ के उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पम्मा ने बताया कि वर्तमान में देश में जो कोरोना का संकट चल रहा है और जिसके लिए दिल्ली सरकार द्वारा अपने नागरिकों को राशन, खाद्य सामग्री अन्य जरूरी वस्तुएं मुहैया करवाई जा रही हैं, उनको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता हुए आम नागरिक तक पहुंचाने में सिविल डिफेंस के साथियों ने जो भूमिका निभाई, वह सही मायने में देश की सेवा है।

एक ओर देश के फौजी सीमाओं पर भारत की रक्षा करते हैं, तो दूसरी ओर देश के भीतर सिविल डिफेंस के स्टाफ की सेवा भी फौजियों की तरह ही है। पम्मा जी ने दिल्ली सरकार से यह मांग की है कि सेवा के दौरान सिविल डिफेंस कर्मियों की अगर कहीं मृत्यु हुई है, तो सरकार को इनके परिवार को दिए जाने वाले मुआवज़े में दिलेरी दिखानी चाहिये अविलम्ब इनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि इनकी सेवाएं अतुलनीय हैं।

चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में सिविल डिफेंस स्टॉफ और दिल्ली पुलिस की जमकर तारीफ की। भारद्वाज ने बताया कि कोरोना संकट में जब क्षेत्र के कई केंद्रों में राशन भोजन वितरण की व्यवस्थओं को विधायक शिवचरण गोयल के निर्देश पर जाने का मौका मिला तो यही पाया कि सिविल डिफेंस योद्धा अपनी भूमिका को बड़ी कुशलता से निभा रहे थे,और स्टाफ की जुबान पर मिठास और धैर्य इनको दी गयी कुशल ट्रेनिंग का ही परिणाम है। इनके द्वारा किये गए अच्छे कार्यों की बदौलत ही आज दिल्ली के सिविल डिफेंस कर्मियों की सराहना स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुक्त कंठ से की है।

आज दिल्ली में कोरोना संकट के समय केजरीवाल सरकार ने बहुत सूझबूझ का परिचय देते हुए दिल्ली के नागरिकों, खासतौर से गरीब लोगों की हर प्रकार से सहायता की है प्रतिदिन दस लाख लोगों के दो वक्त के उत्तम क्वालिटी के भोजन की व्यवस्था की है, वह देश में अपने आप में एक अमिट मिसाल है।

भारद्वाज ने कहा कि मोतीनगर विधानसभा के विधायक शिव चरण गोयल ने गरीबों की मदद हेतु इलाके में कई जगह आबादी के अनुसार स्कूलों और बस्ती विकास केंद्रों में भोजन राशन वितरण की व्यवस्था करवाई, जिससे गरीब आदमी तक सरकार की मदद पहुंच सकी। आज के कार्यक्रम की रूपरेखा समाजसेवी राकेश पांडेय के सहयोग से हुई।

दिल्ली पुलिस के विक्रम सिंह, अशोक यादव, विकास सिविल डिफेंस के सतविंदर पुरी, शशि कपूर, विजय सिंह, वेद प्रकाश, इंद्रजीत, नरेंद्र बहल, दलविंदर सिंह, अर्जुन, अनिल कुमार, कर्ण, विक्रम जीत सिंह, सुनीता, जोगिंदर सिंह, दलजीत सिंह, विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार, महेश कुमार, गौरव, लिखिल महाजन, विशाल, मालती, राज रवि, बीर बाबू, शक्ति, रंजन कुमार, नीरज, मेनका सिंह, प्रवीण, मनोज, पंकज, गुरप्रीत सिंह, दलविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह और पूनम को प्रशस्ति पत्र देकर पटका पहना कर इन सबकी कोरोना संकट के दौरान दी गयी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया।



Comments